Kalyan Dog Attack: महाराष्ट्र के कल्याण जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक आवारा कुत्ते ने कथित तौर पर 7 घंटे में करीब 125 से 130 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। में एक आवारा कुत्ते के हमले से हड़कंप मच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।
कल्याण में आवारा कुत्ते का आतंक
रुक्मिणीबाई अस्पताल में 48 डॉग बाइट केस
रुक्मिणीबाई अस्पताल के डॉक्टर मोहम्मद अनीस ने बताया कि 9 अगस्त को अस्पताल में आवारा कुत्ते के काटने के 48 मामले सामने आए। उन्होंने बताया कि बाकी प्रभावित लोगों में से कई ने संभवतः निजी अस्पतालों या क्लीनिकों में उपचार कराया होगा। डॉक्टर के अनुसार, अस्पताल पहुंचे मरीजों में अधिकतर लोग कल्याण पश्चिम के चिकनघर, गोदरेज हिल, अधरवाड़ी और रेती बंदर इलाकों से हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - सावन के दूसरे सोमवार पर सीएम योगी ने लिखी 'पाती', कांवड़ यात्रा को बताया समरसता की पाठशाला; कांवड़ियों से की खास अपील
बच्चों को गंभीर चोट, सायन अस्पताल रेफर
डॉक्टर ने बताया कि कुत्ते के हमले के बाद कुछ मरीजों की हालत गंभीर है। खासतौर पर कुछ छोटे बच्चों को कुत्ते के काटने के कारण गहरे घाव हुए हैं। उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुंबई के सायन अस्पताल रेफर किया गया है, जहां बाल रोग सर्जन उनकी देखभाल कर रहे हैं।
घटना से इलाके में दहशत
कथित तौर पर इतनी बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते के हमले से लोगों के घायल होने की खबर से स्थानीय इलाकों में चिंता बढ़ गई है। फिलहाल उपलब्ध जानकारी अस्पताल में दर्ज मामलों और स्थानीय स्तर पर सामने आए दावों पर आधारित है। आवारा कुत्ते को पकड़ने और घटना की वास्तविक स्थिति की पुष्टि के लिए स्थानीय प्रशासन की कार्रवाई की जानकारी सामने आना बाकी है।
