Chamoli Landslide: कल्पेश्वर मंदिर के ऊपर भारी लैंडस्लाइड, परिसर में घुसा कई टन मलबा

चमोली में कल्पेश्वर मंदिर के ऊपर देर रात भारी भूस्खलन हो गया। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी से कई टन मलबा मंदिर परिसर में आ गिरा।राहत की बात है कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

Chamoli Landslide: उत्तराखंड के चमोली जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच एक बार फिर लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है। जोशीमठ ब्लॉक के पंच केदारों में शामिल कल्पेश्वर मंदिर के ऊपर देर रात भारी भूस्खलन हो गया। जिससे मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में काफी नुकसान हुआ है। पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा और पत्थर गिरकर मंदिर परिसर में पहुंच गए। हालांकि इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

Chamoli Landslide

चमोली में कल्पेश्वर मंदिर के ऊपर भारी भूस्खलन

कल्पेश्वर मंदिर के सचिव लक्ष्मण नेगी ने बताया कि देर रात से हो रही लगातार बारिश के कारण मंदिर के ऊपर की पहाड़ी से कई टन मलबा नीचे आ गिरा। जिससे मंदिर परिसर के आसपास बने छोटे-छोटे रास्तों और रूटिंग साइड को काफी नुकसान पहुंचा है।

End of Feed