कल का मौसम 4 September 2025: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, पंजाब के लिए राहत की खबर

Kal Ka Mausam, 4 September 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: देभशर में भारी बारिश का दौर जारी है। खासतौर पर 3 से 9 सितंबर तक पश्चिमी हिमालय, पंजाब, हरियाणा, मध्य भारत, गुजरात, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भारी वर्षा का अलर्ट। मौसम विभाग ने कल और आने वाले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना जतायी है। मौसम विभाग के अनुसार कल यानी 4 सितंबर से पंजाब में बारिश से राहत मिलने लगेगी। लोग सतर्क रहें, जलभराव और बाढ़ की संभावना के मद्देनजर सावधानी आवश्यक है।

Kal ka mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के विभिन्न इलाकों में अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी और कुछ जगहों पर अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यह वर्षा प्रणाली मुख्यतः पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, मध्य भारत, पश्चिमी भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में सक्रिय है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी बुधवार 3 सितंबर को छत्तीसगढ़ के साथ ही पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब. विदर्भ, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के साथ ही पीओके में गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

Kal ka Mausam 4 September.

कल कैसा रहेगा मौसम

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, गुजरात क्षेत्र, केरल, माहे, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तेलंगाना, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर आज भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

End of Feed