आज टकराएगा शक्तिशाली तूफान! भारी बारिश बिजली से रहें सावधान; मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

Kal Ka Mausam 26 नवंबर 2025 : दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल और अंडमान निकोबार द्वीप समूह अगले 48 घंटों में आंधी और पानी से घिरे नजर आएंगे। सेन्यार तूफान के टकराने से तेज मौसमी गतिविधियां दर्ज की जाएंगी। उधर, ओडिशा में भी भारी बारिश की चेतावनी है। उत्तर भारतीय राज्यों में घना कोहरा छाने और शीतलहर चलने की संभावना जताई जा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, कश्मीर से लेकर दिल्ली और बिहार तक लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा।

Kal Ka Mausam 26 नवंबर 2025 : मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में जहां कड़ाके की ठंड की मार है तो वहीं दक्षिण भारत बारिश से बेहाल है। इस सप्ताह के अंत तक मौसम और गहरा सकता है। सुबह घना कोहरा छाने और पाला गिरने की संभावना है। खासकर, पहाड़ों पर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी रखा है। हो सकता है कि ऊंचाई वाले स्थानों पर अगले 4 से 6 दिन में बर्फबारी का नजारा देखने को मिले, जिसका असर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान से लेकर बिहार और मध्य प्रदेश तक रहेगा। इस दौरान शीतलहर के चलने से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम पहुंच सकता है। स्काईमेट ने अगले 48 घंटों के दौरान सेन्यार चक्रवाती तूफान (Cyclone Senyar) के टकराने के संकेत दिए हैं। इस अवधि में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हवाएं चलेंगी और बादलों के गरजने के साथ भारी बारिश दर्ज की जाएगी। खासकर, समुद्री इलाकों में सतर्क रहने की जरूरत है। इसका आंशिक असर पूर्वोत्तर के राज्यों में भी दिखाई देगा।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में ठीक-ठाक सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिन में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की और कमी आ सकती है। इसके प्रभाव से सुबह घना कोहरा और शीतलहर परेशान कर सकती है। खासकर, ग्रामीण इलाकों में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे ठिठुरन का एहसास होगा।

End of Feed