कड़ाके की ठंड में बारिश होगी मूसलाधार, 48 घंटे में अटैक करेगा आंधी-तूफान; IMD ने किया सावधान

Kal Ka Mausam, 20 नवंबर 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बनने से दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लिहाजा, 20, 21 और 22 को मौसम खराब रहेगा। वहीं, कश्मीर, लाहौल स्पीति और ताबो समेत कई जगहों पर बर्फबारी की संभावना बन रही है। इधर, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, यूपी और बिहार में घना कोहरा छाए रहने के साथ न्यूनतम तापमान गिरने से कड़ाके की ठंडी के आसार बढ़ रहे हैं।

कल का मौसम कैसा रहेगा 20 नवंबर 2025 : गिरते तापमान के बीच बादलों ने भी तेवर दिखाने शुरू कर दिये हैं। इस पूरे सप्ताह के आखिर तक मौसमी गतिविधियां होने के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटे के दौरान दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों में आंधी-तूफान की स्थिति बनेगी और कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने के साथ झमाझम बारिश दर्ज की जाएगी। खासकर, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और लक्ष्यद्वीप में भारी बारिश एवं नागालैंड, मिजोरम और मणिपुर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। इधर, पहाड़ों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावनाओं के बीच कड़ाके की सर्दी का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। सुबह के वक्त पहाड़ियां कोहरे से पटी नजर आ रही हैं। आईएमडी ने बताया कि 20 नवंबर को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर भारी कोहरे के साथ न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने से सिहरन वाली सर्दी महसूस होगी। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली में शीतलहर के चलने और कुहासा छाए रहने का अनुमान है।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

शहर का नामन्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
दिल्ली10°C25°C
चंडीगढ़11°C24°C
मुंबई21°C29°C
जयपुर12°C25°C
भोपाल12°C25°C
लखनऊ13°C26°C
पटना15°C27°C
कोलकाता19°C29°C
देहरादून9°C21°C
शिमला7°C18°C
कश्मीर5°C15°C

End of Feed