Kal Ka Mausam: आंधी, बारिश और बिजली का ट्रिपल अटैक! देशभर के मौसम पर IMD का बड़ा अलर्ट, जानें कहां रहेगा कैसा हाल?

Kal Ka Mausam 30 June 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam Kaisa Rahega: देशभर में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसके असर से कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कई इलाकों में भारी बारिश, गरज-चमक, तेज हवाओं और कुछ क्षेत्रों में तापमान में गिरावट का अनुमान जताया है।

कल का मौसम (Kal Ka Mausam): देशभर में मानसून लगातार रफ्तार पकड़ रहा है और आने वाले दिनों में कई राज्यों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत, पूर्वी भारत, पर्वतीय क्षेत्रों और पश्चिमी तट के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक का पूर्वानुमान जारी किया है। वेदर सिस्टम की बात करें तो इस समय सीजनल ट्रफ पंजाब से लेकर बिहार तक फैली हुई है, जिससे उत्तर और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में मौसम सक्रिय बना हुआ है।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम 30 जून 2026

इसके अलावा मध्य क्षोभमंडल में एक पश्चिमी विक्षोभ 77° पूर्वी देशांतर के आसपास और 25° उत्तरी अक्षांश के उत्तर में प्रभावी है, जिसका असर उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम पर पड़ सकता है। निचले वायुमंडलीय स्तरों में उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश से तेलंगाना तक एक ट्रफ सक्रिय है। वहीं मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर निचले तथा मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों पर चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बना हुआ है। इसके अलावा महाराष्ट्र तट से लगे पूर्व-मध्य अरब सागर और उत्तर तेलंगाना के ऊपर भी मध्य एवं ऊपरी क्षोभमंडल में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिससे कई इलाकों में वर्षा की गतिविधियों को बल मिल रहा है। वहीं मध्य क्षोभमंडल में उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश से मध्य महाराष्ट्र तक तथा निचले क्षोभमंडल में उत्तर आंतरिक कर्नाटक से लेकर कन्याकुमारी (कोमोरिन) क्षेत्र तक एक ट्रफ बनी हुई है। मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि 2 जुलाई 2026 से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिससे क्षेत्र में मौसम में एक बार फिर बदलाव आने की संभावना है।

End of Feed