अगले 48 घंटे में गिरेगा तापमान, 18 राज्यों में आंधी-पानी, वज्रपात; लू-ओलावृष्टि से रहें सावधान

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण तेज हवाओं के साथ बारिश, बर्फबारी एंव ओलावृष्टि का खतरा बना हुआ है। इधर, दिल्ली-एनसीआर, यूपी और बिहार समेत अन्य उत्तरी राज्यों में धूल भरी आंधी, बारिश, ओले और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी है। उधर, पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण भारत के कई राज्यों हीटवेव के बीच तूफान और भारी बारिश की चेतावनी जारी है।

उत्तर भारत लू और भीषण गर्मी के मौसम बदलने जा रहा है। अधिकांश राज्यों में मौसम में बदलाव से तापमान डाउन होगा। आईएमडी ने अगले 2 दिन के मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और बिहार में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलेगी एवं हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने और ओले गिरने का खतरा है। मौसम में परिवर्तन से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तापमान गिर सकता है। वहीं, पहाड़ों पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके असर से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे भागों पर मेघ गर्जन, बर्फबारी व बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। स्काईमेट ने 30 अप्रैल तक दक्षिण भारत में कमजोर चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से पांच राज्यों में आंधी-तूफान के साथ तेज वर्षा हो सकती है। इस दौरान रायलसीमा, पश्चिमी घाट के साथ महाराष्ट्र के कई हिस्सों पर बादल बरस सकते हैं। उधर, पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों समेत पश्चिम बंगाल और झारखंड में गरज-चमक के साथ तूफानी हवाएं और पानी बरसेगा। हालांकि, हीटवेव का क्रम जारी रहेगा, लेकिन कुछ हिस्सों पर तापमान सामान्य रहेगा।

Mausam Aaj Kal

मौसम आज-कल

यूपी का मौसम कैसा रहेगा

उत्तर प्रदेश में बुधवार को भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली और कई जिलों में आंधी के साथ बारिश रिकॉर्ड की गई। ऐसे में लू का सामना कर रहे लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग की मानें तो करीब 50 जिलों में बादलों की आवाजाही रहेगी और तेज धूल वाली आंधी के साथ बारिश और कई स्थानों पर ओलावृष्टि-आकाशीय बिजली गिरने का खतरा रहेगा। खासकर, बुंदेलखंड के हिस्सों बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज, वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, कानपुर देहात, लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बुलंदशहर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी, औरेया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं समेत कई पश्चिमी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है।

End of Feed