शहर

कल का मौसम : बादल गिराएंगे तापमान, बारिश संग आएगा आंधी-तूफान; मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

Kal Ka Mausam, 03 December 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: समुद्री साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से अगले 48 घंटे तक तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, लक्ष्य द्वीप और ओडिशा के तटीय हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट है। इधर, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बर्फबारी से मौसम और सर्द होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, इस सप्ताह शीतलहर से हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश बिहार और मध्य प्रदेश प्रभावित होंगे एवं घना कोहरा भी छाया नजर आएगा।

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो चुका है। घाटी ने सफेद चादर ओढ़ ली है और कोहरे ने वातावरण को ढक लिया है। खासकर, जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, 4 और 5 दिसंबर को नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हिमपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश मौसम का मिजाज बिगाड़ सकती है। कमोबेश ऐसा ही मौसम हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों पर दिखाई देगा। हिल्स एरिया में बर्फ की चादर बिछने और शीतलहर के चलने से उत्तर भारतीय राज्यों में सर्दी का असर तेज होगा। अगले 10 दिन तक हरियाणा से लेकर बिहार तक करीब 6 राज्यों में शीतलहर के झोकों से न्यूनतम तापमान में भारी कमी देखी जाएगी एंव कोहरा भी रास्ता रोकेगा। स्काईमेट के पूर्वानुमान को देखें तो बुधवार और गुरुवार को दित्ता समुद्री तूफान के कमजोर होने से दक्षिण भारत के तमिलनाडु समेत विभिन्न राज्यों में आंधी और तूफान के साथ मध्यम से भारी बारिश का क्रम जारी रहेगा। इसका आंशिक असर पूर्वोत्तर के राज्यों पर भी रहेगा। यानी अब बादलों के तूफान से तापमान तेजी से डाउन होने वाला है।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
पटना12°C24°C
लखनऊ12°C24°C
भोपाल13°C25°C
जयपुर 13°C26°C
दिल्ली9°C23°C
मुंबई22°C29°C
बेंगलुरु19°C25°C
चेन्नई24°C26°C
देहरादून8°C18°C
शिमला4°C14°C
कश्मीर2°C10°C

दिल्ली में कल मौसम

दिल्ली-एनसीआर धुंए की गिरफ्तर में है। दिल्ली से लेकर नोएडा तक हवा की गुणवत्ता खराब है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, एक्यूआई 340+ है। आनंद विहार में 381, वजीरपुर में 362, बुराड़ी में 361 और आरके पुरम में 356 में एक्यूआई खराब श्रेणी में दर्ज की गई। फिलहाल आईएमडी ने बुधवार को अधिकतम तापमान लगभग 25 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम लगभग 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। तापमान में लगातार गिरावट से एयर क्वालिटी और खराब हो सकती है। अब सुबह मैदानी इलाकों में कोहरा छाया नजर आएगा, जिसका प्रभाव दिल्ली और आनंद विहार रेलवे स्टेशन से चलने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा।

यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा

उत्तर प्रदेश में सर्दी और कोहरे का कॉकटेल बन रहा है। दिन में हल्की गुनगुनी धूप राहत दे रही है, लेकिन शाम होते ही सर्दी सताने लगती है। मौसम विभाग की मानें तो अगले सप्ताह तक शीतलहर अपना असर दिखाएगी, जिससे न्यूनतम तापमान में काफी कमी देखी जाएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि अधिकांश जिलों में न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचेगा और अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया जाएगा। 3 नवंबर यानी बुधवार को आगरा, टूंडला, इटावा, कानपुर, बाराबंकी, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में शीतलहर चलने का अनुमान जताया गया है।

बिहार में मौसम कल कैसा रहेगा

बिहार में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और सुबह ग्रामीण इलाकों में घना कोहरे की परत नजर आ रही है, जिसके कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने राजधानी पटना, गोपालगंज, सारण, भोजपुर, बेतिया, बक्सर, भागलपुर, दरभंगा, मधुबनी, हाजीपुर, पूर्णिया, गया और अररिया समेत कई जिलों में कोहरे की रफ्तार बढ़ने की संभावना जताई है। इधर, पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंश के असर से राज्य पर भी असर दिखाई देगा और न्यूनतम व अधिकतम तापमान में कमी आएगी, जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा।

राजस्थान-मध्य प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान में अगले 10 दिन तक शीतलहर चलने की संभावना जताई है। दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान के कारण राजस्थान में भी कुछ असर है। पिछले दिनों हुई हल्की बारिश और अब तेज हवाओं के कारण शीतलहर की स्थिति बन हई है। लिहाजा, सीकर, झुंझनू और चूरू में मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को तेज बर्फीली हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में कमी देखी जाएगी। उधर, मध्य प्रदेश में भी सर्दी और कोहरे का ग्राफ बढ़ा हुआ है। आईएमडी के पूर्वानुमान के हवाले से 5 और 6 दिसंबर से शीतलहर की एंट्री हो जाएगी, जिससे मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी इलाकों तक ठंडी बढ़ेगी। फिलहाल, कई जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। अब सुबह घना कोहरा भी छाएगा, जिससे परिवहन पर बुरा असर पड़ेगा।

कश्मीर में मौसम कैसा रहेगा

दिसंबर की शुरुआत होते ही पहाड़ों पर बर्फ की चादर बिछने लगी है। जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले स्थानों पर अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के अधिकांश हिस्सों पर न्यूनतम तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच रहा है, जिससे पानी जमने लगा है। अगले 2 दिन में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की संभावना है, जिसके बाद हल्की बारिश के साथ बर्फबारी मौसम का मिजाज बिगाड़ देगी। इधर, हिमाचल प्रदेश में लंबे समय बाद बर्फबारी के संकेत मिल रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि सप्ताह के अंत तक कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी सर्दी को और बढ़ाएगी। इसका असर मैदानी इलाकों तक पहुंचेगा। उधर, उत्तराखंड में भी मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। चार धामों के आसपास तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस चक पहुंच गया है। यहां भी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बादलों की आवाजाही हो सकती है।

दितवाह चक्रवात का अलर्ट

साइक्लोन दितवाह के प्रभाव से दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्से प्रभावित हैं। साइक्लोन के कमजोर होने से तमिलनाडु के चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू और तिरुवल्लूर में भारी आंधी और बारिश के कारण सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई। अगले 12 से 36 घंटों में कमजोर होकर तूफान की शक्ल ले लेगा, जिसके बाद तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज चकम के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 5 दिसंबर तक मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसके तूफान के प्रभाव से अन्य दक्षिण राज्य भी प्रभावित रहेंगे और झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। खराब मौसम के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए कहा गया है।

झारखंड का मौसम

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दितवाह तूफान के प्रभाव से झारखंड के कुछ हिस्सों में बुधवार को काले बादलों का आना जाना जारी रहेगा। इस दौरान तेज पश्चिमी हवाओं के झोंकों से सर्दी और बढ़ेगी। आईएमडी की मानें तो इस सप्ताह सर्दी अपने चरम स्तर की ओर बढ़ेगी और कोहरा जनजीवन पर विपरीत प्रभाव डालेगा। फिलहाल, शीतलहर के चलने की संभावना नहीं है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article