मौसम का अटैक बरकरार; 3, 4 और 7 अप्रैल को बारिश-आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट, कई राज्यों में बदलेंगे हालात

देशभर में मौसम इन दिनों लगातार रंग बदल रहा है। कहीं तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है तो कहीं बारिश और आंधी राहत के साथ नई चुनौती भी लेकर आ रही है। ऐसे में हर किसी के मन में यही सवाल है कि आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी या बारिश का दौर जारी रहेगा। ऐसे में आइए जानें कल के मौसम का हाल।

इन दिनों मौसम का उतार-चढ़ाव बरकरार है। कहीं धूप तो कहीं बारिश और कभी-कभी आंधी-तुफान। लेकिन इस मौसमी कश्मकश के बीच सवाल यह भी है कि क्या भीषण गर्मी पड़ेगी या हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला ऐसे ही जारी रहेगा? तो चलिए सबसे पहले पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम के हाल पर नजर डालते हैं। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के साथ-साथ पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में तक भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि देखने को मिली।

Kal Ka Mausam 3 April 2026

कल का मौसम 3 अप्रैल 2026

इसके अलावा मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं और गरज-चमक के साथ मौसम ने तीखा रूप लिया। मौसम विभाग (IMD) की लेटेस्ट वेदर, इस हफ्ते उत्तर-पश्चिम भारत पर दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों का प्रभाव देखने को मिल सकता है, जिनकी तीव्रता 3, 4 और 7 अप्रैल को सबसे अधिक रहने की संभावना है। इस दौरान 3 और 4 अप्रैल को क्षेत्र के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि हो सकती है, जबकि कश्मीर घाटी में भी इन तारीखों पर कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं, देश के मध्य भागों में 6 अप्रैल तक गरज और बिजली के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है, और 4 अप्रैल तक कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसके अलावा, पूरे सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में दिन का तापमान सामान्य के आसपास या उससे कम रहने की उम्मीद है। ऐसे में अब जानते हैं कि अगल-अलग राज्यों में कल का मौसम (Kal Ka Mausam) यानी 3 अप्रैल का मौसम कैसा रहेगा?

End of Feed