शहर

कल का मौसम 27 June 2025 : वीकेंड पर बारिश रहेगी ठनठन गोपाल! बादल देंगे लॉलीपॉप; मौसम विभाग की भविष्यवाणी फ्लॉप

Kal Ka Mausam, 28 June 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: देशभर में मानसूनी बारिश का अलर्ट घोषित है, लेकिन उत्तर भारत के राज्यों में आईएमडी की भविष्यवाणी सटीक नहीं बैठ रही है। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर के लोगों का सवाल है कि आखिर बारिश कब होगी? मौसम विभाग की मानें तो वीकेंड पर यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा-पंजाब समेत अन्य राज्यों में बारिश के संकेत हैं। कुछ इसी तरह का मौसम पहाड़ी राज्यों, दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर में रहने का अनुमान है। आइये जानते हैं कल देशभर में मौसम कैसा रहेगा?

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : मौसम का मिजाज कब बदलेगा, इसका सटीक अनुमान मौसम विभाग भी लगाने में असफल साबित हो रहा है। उत्तर भारत में आईएमडी की भविष्यवाणी पूरी तरह फ्लॉप साबित हो रही है। दरअसल, पिछले कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और हरियाणा-पंजाब में तेज हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान है, लेकिन काली घटाएं और उमड़ते भागते बादल पूरी तरह से धोखा दे रहे हैं। खासकर, यह हाल यूपी और दिल्ली के अधिकतर क्षेत्रों में देखा जा रहा है। कहीं-धूप कहीं छाव, बादलों की आवाजाही और सूरज की लुकाछिपी उमस को हवा दे रही है, जिससे एक बार फिर लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि, वीकेंड पर आईएमडी का बड़ा अलर्ट जारी, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं बारिश फिर ठनठन गोपाल न साबित हो! कमोबेश ऐसा ही अनुमान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के लिए है, जहां तेज बारिश का दौर जारी है। यहां से लैंडस्लाइड से जुड़ी तमाम खबरें भी सामने आ रही हैं। उधर, महाराष्ट्र और गुजरात समेत आसपास के राज्यों में मानसूनी बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी प्रकार अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश, असम, ओडिशा, मणिपुर और सिक्किम में रुक-रुककर मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जाएगी। वहीं, दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में मानसूनी बारिश जारी रहने के संकेत हैं।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली29 °C38 °C
मुंबई27 °C29 °C
लखनऊ28 °C37 °C
पटना29 °C33 °C
जयपुर 26 °C34 °C
भोपाल 23 °C29 °C
देहरादून24 °C31 °C
शिमला19 °C24 °C
कश्मीर 13 °C18 °C
चेन्नई29 °C36 °C
हैदराबाद 23 °C32 °C

दिल्ली कल का मौसम

दिल्ली में मौसम धोखेबाजी कर रहा है। कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए हुए हैं, लेकिन बारिश दाखिल नहीं हो रही। हालांकि, आईएमडी की ओर से एक बार फिर शुक्रवार को अगले 2 दिन तक आंधी के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है, जिससे वीकेंड पर मौसम को लेकर दिलचस्पी बढ़ गई है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी ने बताया कि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। बारिश के कारण प्रदूषण का स्तर भी कम होगा।

यूपी-बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम

यूपी में मानसून रफ्तार नहीं पकड़ रहा है। आईएमडी ने 28 जून से 3 जुलाई तक राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी है। अगर, पूर्वानुमान के मुताबिक, बारिश होती है तो गर्मी से काफी राहत मिलेगी। हालांकि, लगातार बारिश की उम्मीद कम ही नजर आ रही है, लेकिन बीच-बीच में बौछारें मौसम को सुहावना बनाए रखेंगी, जो राहत वाली बात है। कमोबेश ऐसा ही मौसम बिहार और राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में रहेगा।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश तबाही मचा रही है। अत्यधिक बारिश से बाढ़ ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। मनाली के अंजनी महादेव की पहाड़ियों पर भारी वर्षा के चलते व्यास नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। आईएमडी ने आगामी 2 से 3 दिनों का अलर्ट जारी किया है। इसी प्रकार का मौसम उत्तराखंड में देखा जा रहा है। यहां केदारनाथ समेत कई स्थानों पर भारी बारिश से लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ गई हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article