Kal Ka Mausam 27 मई 2026 : 24 घंटे में मौसम करेगा पलटवार, उत्तर से दक्षिण तक आंधी-बारिश का पूर्वानुमान; गर्मी-लू का अलर्ट

Kal Ka Mausam 27 May 2026 , कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam Kaisa Rahega : उत्तर भारत में बढ़ती गर्मी के बीच अगले दो से तीन दिन में मामूली राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से अंधड़ और बारिश से मौसम बदला रहेगा। उधर, साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से पूर्वोत्तर भारत में तूफानी हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट है। दक्षिण में मानसून के संकेत मिलने लगे हैं।

कल का मौसम (Kal Ka Mausam) : मौसम विभाग ने अभी भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी रखा है। देश के उत्तरी और मध्य राज्यों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने का अनुमान है। हालांकि, पहाड़ों पर कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण अगले 2 दिन तक मौसम खराब रहने की चेतावनी है। खासकर, लेह, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पर्वतीय हिस्सों पर आंधी-बारिश और ओलावृष्टि और कहीं-कहीं बर्फबारी की संभावना है। विक्षोभ का आंशिक असर मैदानी राज्यों हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ जिलों में रहेगा, जिससे धूल भरी आंधी के साथ पानी बरस सकता है। इस दौरान मेघ गर्जन के साथ ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। उधर, दक्षिण भारत में मानसून का असर दिखाई देने लगा है। आईएमडी के मुताबिक, समुद्र तटीय भागों केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में तूफानी हवाओं के साथ तेज बारिश हो सकती है। स्काईमेट ने पूरे पूर्वोत्तर में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी रखा है।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में कब होगी बारिश

दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी और हीट वेव का सिलसिला जारी रह सकता है। 27 मई को पूरे एनसीआर क्षेत्र में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। हालांकि 28 मई से मौसम अचानक करवट ले सकता है। इस दिन गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने अनुमान व्यक्त किया गया है। खराब मौसम के दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और तूफानी हवाएं चल सकती हैं। 29 मई को अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी और पारा करीब 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। इस दिन भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश, बिजली कड़कने, और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसमी गतिविधियों की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिलेगी। 30 और 31 मई को भी मौसम सुहावना बने रहने की संभावना है।

End of Feed