Kal Ka Mausam : संडे को सावधान! 25 राज्यों में बादल बरसेंगे मूसलाधार; बाढ़ और लैंडस्लाइड का खतरा

कल का मौसम कैसा रहेगा (26 जुलाई 2026) : अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। प्रशासन ने नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी और लैंडस्लाइड खतरा जताया है। इधर, उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में मौसमी गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है। खासकर, पहाड़ों पर मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ का खतरा बढ़ने की चेतावनी है।

कल का मौसम कैसा रहेगा : मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले 29 जुलाई तक उत्तर भारत में तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है। खासकर, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार के अधिकांश जिलों में बादलों की आवाजाही रहेगी। इस दौरान कई जगहों पर हल्की तो कहीं मध्यम स्तर की बारिश से मौसम का मिजाज बदल सकता है। इधर, पहाड़ों पर मौसमी चक्र बना रहने से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों पर तेज अंधड़ के साथ बारिश होने का अनुमान है। ज्यादा पानी का फ्लो होने से नदियों के जलस्तर पर बढ़ोतरी और लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया है। स्काईमेट के मुताबिक, दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी है। कमोबेश ऐसा ही मौसम महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों पर बना रहेगा।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर 28 और 29 जुलाई को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन दोनों दिनों के दौरान गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और आंधी-तूफान आने की प्रबल संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 25, 26 और 27 जुलाई तक मौसम सामान्य बना रहेगा। इन तीनों दिनों में आसमान पर बादलों का डेरा रहेगा तथा हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। राहत की बात यह है कि इन दिनों कोई मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

End of Feed