कल का मौसम : संडे को मौसम होगा तूफानी, 17 राज्यों में आंधी-पानी, ओलावृष्टि; लू-वजपात से रखें सावधानी

Kal Ka Mausam 26 April 2026 , कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam Kaisa Rahega : देश के उत्तरी राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी और लू से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने एक नये पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय से से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में अगले 2 दिन तक बारिश-बर्फबारी, ओलावृष्टि होने की चेतावनी है। अगले कुछ घंटे में दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान से लेकर बिहार तक धूल भरी आंधी के साथ बारिश हो सकती हैं। । वहीं, पूर्वोत्तर में अभी मौसमी गतिविधियां जारी रहेंगी और दक्षिण भारत में हीटवेव के अलर्ट के बीच कुछ राज्यों में आंधी-तूफान के साथ पानी गिरने का अनुमान है।

कल का मौसम (Kal Ka Mausam) : उत्तर भारत भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। कई स्थानों पर अधिकतम पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे हीटवेव का अलर्ट घोषित है। इसी बीच मौसम विभाग ने शनिवार-रविवार को हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में भीषण गर्मी के बीच बादलों के छाए रहने और धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना जताई है, जिससे मामूली तौर पर तपिश से राहत मिल सकती है। वहीं, पहाड़ों पर एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी रिकॉर्ड की जाएगी। इस दौरान ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा जताया गया है। स्काईमेट ने पूर्वोत्तर के कई राज्यों में झमाझम बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। अगले 5 दिनों तक दक्षिण भारत में एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से केरल, तेलंगाना, कर्नाटक और पश्चिमी घाट के साथ मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ जिलों में तूफानी हवाओं के साथ बादलों के बरसने के संकेत हैं। हालांकि, कई हिस्सों पर लू का क्रम जारी रहेगा।

Mausam Aaj Kal

मौसम आज कल

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में सूरज की तपिश बेहाल कर रही है। आईएमडी ने कई जिलों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। बुंदेलखंड के कई जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जिससे लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के असर से 28 अप्रैल से पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों पर धूल भरी आंधी और बारिश के आसार हैं। हालांकि, इस मौसम का असर और किन भागों पर रहेगा। इसका पुख्ता अलर्ट नहीं है, लेकिन इससे 2 से 4 डिग्री तापमान में कमी आने का अनुमान है।

End of Feed