कल का मौसम कैसा रहेगा, 25 नवंबर 2026: उत्तर भारत में पारा गिरने से बढ़ेगा सर्दी का सितम, साउथ में भारी बारिश की चेतावनी

kal ka Mausam (25 november 2026) Mausam Vibhag Ka Alert, Pure Bharat Ke Masuam Ki Jankari: उत्तर भारत में मौसम ने करवट ली है और ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। कुछ इलाकों में कल तक और पारा गिरने की संभावना है, जबकि दक्षिण भारत में बारिश की चेतावनी दी गई है।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा): उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में धीरे-धीरे ठंड का प्रभाव बढ़ रहा है। कई इलाकों में सुबह और देर शाम कोहरे के चलते आम जनजीवन पर व्यापक असर पड़ रहा है। सड़क यातायात और ट्रेनों की आवाजाही पर भी कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ पारा शून्य से नीचे चला गया है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। पूर्वी हवाओं के प्रभाव के चलते आज से 27 नवंबर तक केरल और माहे के साथ ही तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कई जगहों पर बारी बारिश की संभावना है। जबकि देश के पश्चिम हिस्से और सेंट्रल इंडिया के मौसम में फिलहाल बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। चलिए जानते हैं कल का मौसम कैसा रहेगा।

kal ka mausam 25th November

कल का मौसम कैसा रहेगा, कहां होगी बारिश?

कोहरा बढ़ाएगा परेशानी

ठंड बढ़ने के साथ उत्तर भारत के कई इलाकों में कोहरे की समस्या भी बढ़ गई है। कई क्षेत्रों में सुबह और देर रात के समय घने कोहरे ने सड़क यातायात और रेल सेवाओं पर असर डाला है। आज छत्तीसगढ़ में घने कोहरे की चेतावनी IMD ने दी है। आज यानी बुधवार 24 नवंबर से 26 नवंबर तक हिमाचल प्रदेश और 27 नवंबर तक पंजाब में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। जबकि गुरुवार 26 और 27 नवंबर को हरियाणा, चंडीगढ़ के साथ ही दिल्ली में भी घने कोहरे की चेतावनी दी गई है।

End of Feed