Kal Ka Mausam : अगले तीन दिन मौसम रहेगा खतरनाक, आंधी-तूफान संग बारिश होगी मूसलाधार; पहाड़ों पर बड़ा अलर्ट

कल का मौसम कैसा रहेगा (22 अगस्त 2026) : उत्तर भारत में अगले कई दिनों तक मौसमी गतिविधियां जारी रहने से तराई के क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बना रहेगा। कमोबेश यही हालात पहाड़ों पर बने रहेंगे, जिससे लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है। उधर, दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर भारत में भारी वर्षा का अलर्ट है।

कल का मौसम कैसा रहेगा : मौसम विभाग के मुताबिक, वीकेंड तक कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। खासकर, उत्तर भारतीय राज्यों में मौसम में उतार चढ़ाव देखा जाएगा। इस दौरान हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों काले बादल मंडराते नजर आएंगे और कहीं-कहीं मध्यम से तेज पानी बरसेगा। इस दौरान तेज हवाओं के झोंकों के साथ आकाशीय बिजली गिरने और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी का खतरा बना रहेगा। इधर, पर सक्रिय मानसून के कारण उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी वर्षा का अलर्ट जारी है। खराब मौसम के दौरान लोगों को पहाड़ियों के आसपास न रहने की सलाह दी गई है। स्काईमेट ने महाराष्ट्र और गुजरात के कई जिलों में मौसमी गतिविधियां होने का अनुमान है। उधर, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय राज्यों में मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान जारी रखा है।

Mausam Aaj Kal

मौसम आज-कल

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। शुक्रवार से आसमान में बादलों की आवाजाही के साथ मौसम का मिजाज बदलता दिखाई दे रहा है। कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं, जबकि मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कई दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान है। फिलहाल किसी भी दिन के लिए कोई मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। इसके बावजूद 21 से 24 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद 25 और 26 अगस्त को बारिश से कुछ राहत मिलने के साथ आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार 21 अगस्त को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। लगातार बदलते मौसम और बारिश के असर से दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता फिलहाल बहुत खराब स्थिति में नहीं पहुंची है।

End of Feed