अगले 70 घंटे में आएगा आंधी-तूफान, 15 राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि, वज्रपात; लू से रहें सावधान

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के मौसम का पूर्वानुमान जताते हुए देश के कई राज्यों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा जताया है। खासकर, पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण भारत के साथ गुजरात-महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना है। इधर, पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से पानी व बर्फ गिरने का अलर्ट घोषित है। आईएमडी ने समूचे उत्तर भारत में दिनभर लू चलने (Heatwave) से भीषण गर्मी के आसार जताए हैं।

भीषण गर्मी के बीच हीटवेव की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। अप्रैल माह में ही अधिकांश राज्यों में सूरज की तपिश से पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। खासकर, उत्तर भारत के राज्यों में मौसम साफ रहेगा, जिसके प्रभाव से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ में तेज धूल भरी सतही गर्म हवाएं यानी लू चलने की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग ने पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 24 मार्च से आंधी-पानी, ओलावृष्टि और ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी होने का अनुमान जताया है। स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वोत्तर के राज्यों में एंटीसाइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव रहेगा, जिससे तूफानी हवाएं, आकाशीय बिजली गिरने के साथ भारी बारिश और ओले गिरने की चेतावनी है। उधर, दक्षिण भारत के कुछ राज्यों के साथ महाराष्ट्र और गुजरात के कई जिलों में बादलों के बरसने के संकेत दिए गए हैं।

Mausam Aaj kal

मौसम आज-कल

यूपी का मौसम आज

उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिले भीषण गर्मी के चपेट में आ चुके हैं। सुबह से ही तेज धूप परेशानी का सबब बन रही है। कई हिस्सों पर तेज गर्म हवाएं थपेड़े मार रही हैं। आईएमडी की मानें को बुंदेलखंड में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है और हीटवेव का अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सुबह से शाम तक चिलचिलाती धूप से सड़कों पर सन्नाटा नजर आता है। मौसम विभाग ने सप्ताह के अंत तक पारा और बढ़ने की संभावना व्यक्त की है। फिलहाल किसी प्रकार की मौसमी गतिविधि को लेकर अलर्ट नहीं है।

End of Feed