कल का मौसम 21 April 2025 : फिर आएगा आंधी तूफान, बारिश के साथ ओलों की होगी बौछार, IMD ने जारी किया अलर्ट

Kal Ka Mausam, 21 April 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग ने अगले एक दो दिन तक मौसमी गतिविधियां होने की चेतावनी जारी की है। पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में आंधी- बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना व्यक्त की गई है। इधर, यूपी, बिहार, हरियाणा-पंजाब और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवाएं और बारिश का पूर्वानुमान है। कमोबेश यही हालत पूर्वोत्तर के राज्यों में देखने को मिलेंगे।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : पहाड़ों में पश्चिमी के एक्टिव होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। खासकर, कश्मीर के ऊपरी इलाकों में फिर से बर्फबारी होने के साथ मैदानी इलाकों सहित घाटी के अन्य हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। आईएमडी ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तेज हवाएं, भारी बारिश और बिजली गिरने के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। इसका असर मैदानी राज्यों हरियाणा-पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में रहेगा, जिससे आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है, जिससे बचकर रहने की जरूरत है। इसके असर से एक दो दिन गर्मी से थोड़ी राहत रहेगी। कमोबेश यही हालत पूर्वोत्तर के राज्यों अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उडीसा, असम समते कई राज्यों में देखने को मिलेंगे, जहां तेज आंधी के साथ बारिश होगी। उधर, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और झारखंड में मौसमी गतिविधियां जारी रहेंगी। लेकिन, राजस्थान और गुजरात-महाराष्ट्र में लू का असर रहेगा।

Kal Ka Mausam, 21  April 2025.

कल का मौसम

यूपी कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में 21 अप्रैल को मौसम बदला-बदला सा रहेगा। पश्चिमी यूपी में धूल भरी आंधी के साथ बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। हालांकि, बारिश की संभावना कम है। फिर भी बूंदाबांदी हो सकती है। पूर्वी यूपी के प्रयागराज, कुशीनगर और गाजीपुर समेत निकट के जिलों में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। लेकिन, आने वाले दिनों में बुंदेलखंड समेत पूर्वी और मध्य यूपी में तापमान बढ़ेगा, जिससे भीषण गर्मी का एहसास होगा। हालांकि, कानपुर और उसके आसपास के जिलों में तेज धूप और गर्म हवाएं चल रही हैं।

End of Feed