Kal Ka Mausam : 24 घंटे 20 राज्यों में बड़ा अलर्ट, मूसलाधार बारिश में रहें सतर्क; बाढ़-लैंडस्लाइड का खतरा

कल का मौसम कैसा रहेगा (19 अगस्त 2026) : देश के अधिकांश हिस्सों पर बारिश का पूर्वानुमान है। उत्तर भारत में तेज हवाओं के झोकों के साथ पानी बरसने का अलर्ट है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में बारिश के साथ लैंडस्लाइड के खतरे की चेतावनी दी गई है। उधर, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय राज्यों में मौसमी गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है।

कल का मौसम कैसा रहेगा : मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कई दिनों तक मौसम का मिजाज ऊपर नीचे रह सकता है। कई राज्यों में हल्की तो कई जगहों पर अच्छी खासी बारिश के संकेत हैं। खासकर, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं। लेकिन, दिल्ली-एनसीआर में इंतजार रहेगा। हालांकि, हरियाणा, पंजाब, एनसीआर और बिहार के कुछ भागों पर रुक-रुक कर पानी बरस सकता है। राजस्थान में भी मानसून सुस्त रहेगा। स्काईमेट ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के अधिकांश भागों पर तेज बारिश का अलर्ट है। इस दौरान खराब मौसम होने से अचानक बाढ़ और लैंडस्लाइड का खतरा रहेगा। उधर, दक्षिण भारत के अधिकांश राज्यों के साथ पूर्वोत्तर के भागों पर भारी बारिश का अलर्ट है।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

उत्तराखंड में कैसा है मौसम

उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों पर लगातार भारी बारिश के कारण भूस्खलन से अनेक सड़कें अवरुद्ध हो गईं और नदी-नाले उफान पर आ गए जबकि मौसम विभाग द्वारा मंगलवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी व उधमसिंह नगर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी के साथ ’ऑरेंज अलर्ट’ तथा शेष जिलों में ’येलो अलर्ट’ जारी किए जाने के मद्देनज़र प्रशासन पूरी तरह चौकस है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेश में अनेक स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। बारिश से भूस्खलन के कारण प्रदेश में अनेक सड़कें अवरुद्ध हो गईं जिन्हें खोलने के प्रयास जारी हैं। उधर, लगातार बारिश से प्रदेश में नदी-नालों का बढ़ता जलस्तर लोगों के लिए खतरा बन रहा है। उधर, मौसम विभाग ने मंगलवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी और उधमसिंह नगर में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी के साथ ’ऑरेंज अलर्ट’ तथा शेष जिलों में ’येलो अलर्ट’ जारी किया है। इसे देखते हुए संबंधित जिलों के अधिकारियों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

End of Feed