अगले 36 घंटे आंधी-पानी का पूर्वानुमान, 15 राज्यों में ओलावृष्टि-वज्रपात; गर्मी-लू रहेगी शांत

मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पर्वतीय भागों पर बारिश के साथ हल्की बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी रखा है। हालांकि, अन्य उत्तरी राज्यों में आंशिक तौर पर बादलों की आवाजाही रहेगी और बूंदांबादी हो सकती है। आईएमडी ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के राज्यों में आंधी-तूफान और तेज बारिश की संभावना है। हालांकि, कई अन्य हिस्सों पर लू की गतिविधियां बढ़ने से गर्मी का एहसास बढ़ेगा।

देशभर में बढ़ते तापमान और गर्मी के बीच बादल राहत पहुंचा रहे हैं। हालांकि, अगले कुछ दिन में तपिश बढ़ेगी। फिलहाल, अगले 36 घंटे के दौरान उत्तर भारत में मौसम खराब हो सकता है। खासकर, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार में तेज हवाओं के साथ मेघ गर्जन और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। इस दौरान हल्के ओले और आकाशीय बिजली कड़कने का खतरा बना रह सकता है। मौसम विभाग ने पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के असर से गुरुवार-शुक्रवार तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर ऊंचाई वाले हिस्सों पर बारिश-बर्फबारी और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है। स्काईमेट की मानें तो बंगाल की खाड़ी में सक्रियता से लो प्रेशर एरिया बन रहा है, जिस कारण दक्षिण भारत में मौसम खराब रहेगा और केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के तटीय भागों पर तूफानी हवाओं के साथ झमाझम पानी बरसने के आसार हैं। उधर, पूर्वोत्तर भारत में प्री मानसून की गतिविधियां जारी हैं, जिससे कुछ दिन हीटवेव का असर कम रहेगा। लेकिन, महाराष्ट्र, विदर्भ, गुजरात और एमपी के कुछ भागों पर लू की स्थितियां रहेंगी।

Mausam Aaj Kal

मौसम आज-कल

यूपी में कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में अगले 2 दिन तक तापमान कंट्रोल रह सकता है, जिससे गर्मी से मामूली राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के पूर्वी भागों पर आंशिक तौर पर बादलों की आवाजाही रहेगी और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इस दौरान करीब 60 की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है और आकाशीय बिजली के साथ ओलावृष्टि मौसम का मिजाज बदल सकती है। हालांकि, 15 मई के बाद तेज धूप के कारण गर्मी का असर बढ़ेगा।

End of Feed