°CKal Ka Mausam (कल का मौसम कैसा रहेगा) : मानसूनी बारिश को लेकर पूरे देश में अलर्ट है। सावन के आगाज से ही बादलों की मेहरबानी से मौसम काफी खुशनुमा बना रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और बिहार में 13 जुलाई से पूरे सप्ताह तक गरज चमक के साथ रुक-रुककर बारिश जारी रहेगी। बीच-बीच में धूप खिलने से उमस भी परेशान करेगी। पहाड़ी इलाकों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 13, 14 और 15 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान बादल फटने और लैंडस्लाइड का खतरा भी बना रह सकता है। उधर, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और झारखंड में मानसूनी बारिश जारी रहेगी। अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण भारत के हिस्सों तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नागालैंड और पश्चिम बंगाल के अधिकतर भागों में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालत बन सकते हैं। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी संभावना व्यक्त की जा रही है।
| शहर का नाम | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
| दिल्ली | 28 °C | 35 °C |
| मुंबई | 28 °C | 30 °C |
| जयपुर | 26 °C | 30 °C |
| भोपाल | 23 °C | 25 °C |
| पटना | 29 °C | 34 °C |
| लखनऊ | 28 °C | 34 °C |
| चेन्नई | 29 °C | 36 °C |
| हैदराबाद | 24 °C | 32 °C |
| देहरादून | 25 °C | 30 °C |
| शिमला | 19 °C | 24 °C |
| कश्मीर | 12 °C | 20 °C |
यूपी कल का मौसम
उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बादलों की आवाजाही जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार, रविवार और सावन के पहले सोमवार को मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान उत्तराखंड से सटे जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा बुंदेलखंड के चित्रकूट, महोबा, बांदा, हमीर और झांसी समेत इधर कानपुर, कानपुर देहात, फतेहपुर, कौशांबी, ललितपुर, प्रयागराज और वाराणसी में मेघ गर्जन के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। 48 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है।
दिल्ली में कल का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में इस पूरे हफ्ते रुक-रुक कर होने वाली बारिश से उमस और गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, धूप भी निकलनेसे उमस भी परेशान कर सकती है। आईएमडी के मुताबिक 12 जुलाई से लेकर 17 जुलाई तक हर दिन गरज-चमक के साथ बारिश या तेज बौछारों की संभावना जताई गई है। इस दौरान तापमान अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जाएगी। यानी रविवार और सावन के पहले सोमवार पर बादल मेहरबान रहेंगे।
बिहार में कैसा रहेगा मौसम
बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने 8 जिलों में खराब मौसम का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ घंटों में यहां भयंकर बारिश हो सकती है। इन जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। अगले कुछ दिनों तक पटना, नवादा, जहानाबाद, जमुई, नालंदा और अरवल में मौसम गतिविधियां तेज रहेंगी।
झारखंड का मौसम कैसा है
झारखंड में 13 से 15 जुलाई तक भारी बारिश होने का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। आईएमडी ने गुमला, खूंटी, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में 13 जुलाई के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। वहीं, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में 14 जुलाई के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार, 15 जुलाई को देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहेबगंज जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
राजस्थान का मौसम
राजस्थान में मानसूनी बारिश का दौर जारी है, जहां बीते कुछ दिनों से हल्की से भारी वर्षा दर्ज की जा रही है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक चौबीस घंटे के दौरान अनेक जगह बारिश हुई। सर्वाधिक बारिश सांभर (जयपुर) में 87 मिलीमीटर दर्ज की गई। वहीं, इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान के अधिकतर भागों में आगामी दो सप्ताह के दौरान मानसून सक्रिय रहने तथा औसत से अधिक बारिश होने की संभावना है। इसने कहा कि इसी तरह पश्चिमी राजस्थान के अधिकतर भागों में भी आगामी एक सप्ताह में मानसून सक्रिय रहने तथा सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है।
हिमाचल-उत्तराखंड का मौसम
हिमाचल और उत्तराखंड में इन दिनों मानसूनी बारिश जोर पकड़ चुकी है। पिछले कई दिनों से जारी बारिश से जनजीवन पर बुरा असर पड़ा है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से दोनों की राज्यों में तबाही वाली बारिश के संकेत हैं। आईएमडी ने 13 और 14 जुलाई को गरज चमक, तेज हवाओं के साथ तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने और अचानक बाढ़ के साथ लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है।
मुंबई में मौसम का हाल
मुंबई में जून में सामान्य बारिश ने अपनो कोटा पूरा कर लिया है, लेकिन इस सप्ताह मौसमी गतिविधियों में कमी आएगी। हालांकि, मायानगरी में जुलाई के दौरान अत्यधिक बारिश से शहर तर-बतर रहता है, लेकिन अगले कुछ दिन हल्की बारिश की संभावना जताी जा रही है। फिलहाल, महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में बादल मेहरबान रहेंगे। कमोबेश ऐसा ही मौसम गुजरात के विभिन्न जिलों में देखा जाएगा।
