कल का मौसम 03 April 2025 : आसमान पर रहेगा बादलों का डेरा, बारिश के साथ आंधी का खतरा, ओलावृष्टि-वज्रपात का अलर्ट

Kal Ka Mausam, 03 April 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी के साथ बदल रहा है। उत्तर भारत में गर्मी और लू की संभावना है तो वहीं पहाड़ों पर अभी भी बारिश के साथ बर्फबारी का दौर जारी है, जिससे कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है। लेकिन, उत्तर भारत के दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा-पंजाब समेत दक्षिण के राज्यों में भीषण गर्मी का दौर शुरू होने वाला है। वहीं, पूर्वोत्तर के साथ दक्षिण के कुछ राज्यों में आंधी तूफान के साथ बारिश का पूर्वानुमान है।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : अप्रैल का महीना मौसम के लिहाज से काफी अहम होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि अप्रैल भीषण गर्मी के बीच बीतेगा। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, अप्रैल में जून जैसी गर्मी का एहसास होगा। हालांकि, मार्च में अचानक बढ़ी गर्मी पर पिछले 3 से 4 दिन के बीच थोड़ा ब्रेक लगा है। मंगलवार से बुधवार तक तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और लक्ष्यदीप में तेज बारिश दर्ज की गई। आईएमडी ने गुरुवार को यूपी, बिहार और राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंधी के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है। उधर, हिमाचल में भी बारिश के साथ बर्फबारी का पूर्वानुमान बना हुआ है। स्काईमेट के मुताबिक अगले 3 से 4 दिन के दौरान देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। 3 अप्रैल को बारिश की गति बढ़ेगी। तेलंगाना, कर्नाटक में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान आंधी के साथ आसमान में गरज और चमक के साथ काले बादल देखे जाएंगे। अगले 24 घंटे की बात करें तो मध्य प्रदेश, तेलंगाना, केरल, गोवा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इस दौरान आंधी के साथ आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है।

kal ka mausam 03 April 2025.

कल का मौसम

उत्तर प्रदेश कल का मौसम

यूपी में मौसमी गतिविधि देखने को मिल सकती हैं। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिससे मौसम का मिजाज थोड़ा नर्म रहेगा। सुबह गुलाबी ठंडक का एहसास होगा। हालांकि, अगले 3 से 4 दिन के दौरान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि, 3 अप्रैल को बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान थोड़ा स्थिर रहेगा। लेकिन, आने वाले समय में 7 अप्रैल तक मौसम शुष्क होगा।

End of Feed