भतीजे की पत्नी के साथ 1.5 साल से चल रहा था प्रेम संबंध, नहीं बनी बात तो बहू का काटा गला, फिर पी लिया जहर

जूनागढ़ के विसावदर में महिला की गला काटकर हत्या के बाद आरोपी चाचा ससुर ने आत्महत्या कर ली। मौत से पहले दिए बयान में उसने अपने और बहू के साथ 1.5 साल के लव अफेयर का राज खोला।

जूनागढ़ जिले के विसावदर तालुका स्थित प्रेमपरा गांव की सीमा में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पुलिस जांच को बेहद उलझा दिया है। खेत की झोपड़ी में एक महिला की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई, जिसके बाद मुख्य ने भी जहर पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शुरुआती जांच और मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए गए डेथ डिक्लेरेशन में दोनों के बीच डेढ़ साल से चल रहे अवैध संबंधों और साथ न रह पाने के कारण मौत का खौफनाक कदम उठाने की बात सामने आई है। मृतका की पहचान सुमिताबेन चंद्रसिंह गोहिल के रूप में हुई है, जबकि आरोपी अर्जुनभाई गोविंदभाई वाडेलिया नाते में महिला का चाचा ससुर की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

junagadh crime visavadar murder suicide case

भतीजे की पत्नी की हत्या कर ससुर ने पिया जहर

खेत की झोपड़ी में खाट पर खून से लथपथ मिली लाश

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 24 सितंबर को मृतका के पति चंद्रसिंह अपने बड़े बेटे के साथ काम के सिलसिले में जेतलवड गए थे। दोपहर करीब 1:30 बजे उनके छोटे बेटे भौतिक ने फोन कर सूचना दी कि मां खेत में खून से लथपथ हालत में पड़ी हैं। जब चंद्रसिंह मौके पर पहुंचे, तो खेत की झोपड़ी में खाट पर सुमिताबेन का गला कटा हुआ शव मिला। 108 एम्बुलेंस की टीम ने मौके पर ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के तुरंत बाद खबर आई कि रिश्ते में मृतका के चाचा ससुर लगने वाले अर्जुनभाई ने भी ज़हर खा लिया है। उसे गंभीर हालत में जूनागढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन दिनों तक चले इलाज के बाद उसकी भी मौत हो गई।

End of Feed