JK Weather: कश्मीर की वादियों में फ्रीजिंग पॉइंट से नीचे गिरा पारा, चिल्लई कलां में बर्फबारी की कमी से बढ़ी चिंता

JK Weather Today: जम्मू-कश्मीर में भीषण ठंड का दौर जारी है। श्रीनगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान माइनस 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड के कारण डल झील आंशिक रूप से जम गई। लेकिन मैदानीइलाकों में शुष्क मौसम बना हुआ है। यहां बर्फबारी नहीं होने के कारण जल स्रोतों और खेती पर चिंता बढ़ गई है।

JK Weather Today: जम्मू-कश्मीर की वादियों तापमान फ्रीजिंग पॉइंट से कई डिग्री नीचे लुढ़क गया है। शनिवार को राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछले दिन यह माइनस 6 डिग्री था। ठंड की वजह से यहां की मशहूर डल झील आंशिक रूप से जम गई है, जिससे नाविकों को अपनी नावें चलाने में काफी परेशानी हुई। इसके अलावा, पानी के नल, सड़क पर बने छोटे-छोटे गड्ढे और उथले जलाशय भी जम गए।

kashmir weather - istock

सांकेतिक फोटो (istock)

जम्मू-कश्मीर में हल्की बर्फबारी की संभावना

श्रीनगर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर भी कम हो गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सिर्फ 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए ठंडी और शुष्क हवाओं की भविष्यवाणी की है और बताया कि 20 जनवरी तक बारिश या बर्फबारी की संभावना बहुत कम है, सिर्फ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

End of Feed