Video: अनशन कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो को पुलिस ने रोका, सदर अस्पताल धक्का-मुक्की के बाद छावनी में तब्दील

JPSC-JSSC के खिलाफ 14 दिनों से अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो को स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा में शामिल होने से पुलिस ने सदर अस्पताल में ही रोक दिया। अस्पताल में धक्का-मुक्की के बाद भारी पुलिस बल तैनात है।

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ पिछले 14 दिनों से अनशन पर बैठे छात्र आंदोलन के प्रमुख नेता देवेंद्र नाथ महतो और प्रशासन के बीच स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारी टकराव देखने को मिला। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में तिरंगा फहराने और छात्रों द्वारा निकाली जा रही 'तिरंगा यात्रा' में शामिल होने पर अड़े देवेंद्र नाथ महतो को पुलिस ने रांची के सदर अस्पताल में ही रोक दिया। इस दौरान अस्पताल परिसर में पुलिस बल और देवेंद्र महतो के समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक व धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद अस्पताल परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

devendra nath mahto clash

अस्पताल में पुलिस से हुई धक्कामुक्की

अस्पताल से निकलने को लेकर हुई धक्का-मुक्की

देवेंद्र नाथ महतो की टीम और समर्थकों का आरोप है कि उन्हें तिरंगा फहराने और यात्रा में शामिल होने से रोकने के लिए लगभग एक घंटे तक पुलिस ने सदर अस्पताल के कमरे के बाहर बलपूर्वक रोके रखा। घटना के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने सोशल मीडिया पर अपनी व्यथा साझा करते हुए लिखा कि कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे मेरे साथ आज पुलिस द्वारा धक्का-मुक्की और बलपूर्वक रोकने की कोशिश की गई। मेरे साथ मौजूद साथियों के साथ भी मारपीट की गई। कई दिनों से भूखा होने के बावजूद मैं अपने अधिकार और जनता की आवाज के लिए खड़ा हूं। हमें इस तरह रोककर हमारी आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

End of Feed