Ranchi Protest: रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से मिले SDM और ADM; 14वीं JPSC रद्द करने, CBI जांच पर अड़े अभ्यर्थी

रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC और JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ हजारों छात्रों का अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है। प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्रों से मुलाकात की, वहीं 6 अगस्त को होने वाला विधानसभा घेराव अब 10 अगस्त को तय किया गया है।

Ranchi News: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा और JSSC की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के खिलाफ राजधानी रांची में छात्रों का आक्रोश उफान पर है। कचहरी स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में हजारों अभ्यर्थी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं। इस बीच, बीती रात जिला प्रशासन की ओर से अधिकारियों ने प्रदर्शन स्थल पहुंचकर छात्रों से बातचीत की।

JPSC JSSC Protest Ranchi SDM Kumar Rajat

रांची SDM ने आंदोलनकारी छात्रों से की बात

'हम अपने छोटे भाइयों से बात करने आए हैं': SDM कुमार रजत

आंदोलन को शांत कराने और गतिरोध दूर करने के उद्देश्य से रांची सदर के SDM कुमार रजत और ADM धनंजय कुमार जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे और प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों से बातचीत की।अधिकारियों ने छात्रों की समस्याओं को सुना और उनसे शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की।

End of Feed