झारखंड विधानसभा घेराव के लिए रांची में उमड़ा सैलाब, छात्र नेता रवींद्र पासवान ने कहा- शांतिपूर्वक होगा प्रदर्शन

JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ आज छात्रों का रांची में झारखंड विधानसभा घेराव मार्च है। छात्र नेता रवींद्र पासवान ने शांति बनाए रखने की अपील की है। रांची में अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था, धारा 163 लागू।

Jharkhand Vidhan Sabha Gherao: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई कथित धांधली, पर्चा लीक और OMR शीट में हेराफेरी के खिलाफ अभ्यर्थियों का गुस्सा चरम पर पहुंच गया है। तमाम मांगों के पूरा न होने से नाराज हजारों छात्र-छात्राएं आज 'झारखंड विधानसभा घेराव' के लिए रांची की सड़कों पर उतर आए हैं। सुबह से ही जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम और शहर के अन्य हिस्सों में राज्य के सभी 24 जिलों से पहुंचे अभ्यर्थियों का जमावड़ा शुरू हो चुका है।

RANCHI protest

छात्र नेता रवींद्र पासवान

छात्र नेता रवींद्र पासवान की अपील

विधानसभा मार्च शुरू होने से ठीक पहले प्रमुख छात्र नेता रवींद्र पासवान ने कहा कि यह लड़ाई छात्रों के भविष्य की है और इसे पूरी तरह अनुशासित तरीके से लड़ा जाएगा।

End of Feed