'असामाजिक तत्वों को चिह्नित करें प्रशासन', छात्र नेता पासवान बोले- शांतिपूर्ण है प्रदर्शन, धीरे-धीरे बढ़ती जाएगी भीड़

Jharkhand Student Protest: विधानसभा घेराव मार्च के दौरान छात्र नेता रविंद्र पासवान ने प्रशासन से अपील की कि प्रदर्शन में शामिल असामाजिक तत्वों को चिह्नित करें। साथ ही, कहा कि हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण है।

Jharkhand Student Protest: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शनकारी छात्रों ने सोमवार को 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाला। इस दौरान, पुलिस के लाठीचार्ज तथा आंसू गैस के गोले छोड़े, जबकि प्रदर्शनकारियों ने चप्पले और बोतलें फेंकी। इसको लेकर छात्र नेता रविंद्र पासवान ने शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण है और छात्र अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं।

JSSC Protest

रांची में छात्रों का विधानसभा घेराव (फोटो साभार: ANI)

'असामाजिक तत्वों की करें पहचान'

रविंद्र पासवान ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व प्रदर्शन को दूसरी दिशा में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन छात्र अपनी मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे असामाजिक तत्वों की पहचान कर कार्रवाई करने की अपील की। साथ ही, कहा कि हमारे वॉलंटियर्स भी ऐसे लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।

End of Feed