'मुख्यमंत्री छात्रों के मुद्दों को लेकर चिंतित, आंदोलन नहीं बातचीत से निकले हल', आदिवासी महोत्सव में बोले राज्यपाल गंगवार

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी है। राज्यपाल संतोष गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने छात्रों से आंदोलन छोड़ संवाद से हल निकालने की अपील की है।

झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन रविवार को 16वां दिन है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में 6 अभ्यर्थी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इस बीच, रांची में आयोजित 'झारखंड आदिवासी महोत्सव' के मंच से राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदर्शनकारी युवाओं से आंदोलन का रास्ता छोड़कर बातचीत और संवाद के जरिए मामले का समाधान निकालने की अपील की है।

santosh gangwar

आदिवासी महोत्सव में बोले गंगवार (फाइल फोटो)

'छात्रों के लिए हमारे दरवाजे हमेशा खुले हैं': राज्यपाल

झारखंड आदिवासी महोत्सव को संबोधित करते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने छात्रों से मुख्यमंत्री के आश्वासनों पर भरोसा जताने को कहा। राज्यपाल संतोष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन छात्रों के मुद्दों को लेकर बेहद चिंतित हैं। इन समस्याओं का समाधान आंदोलन के बजाय केवल संवाद के माध्यम से किया जाना चाहिए। मैं युवाओं से अपील करता हूं कि वे मुख्यमंत्री के आश्वासनों पर पूरा भरोसा रखें। हम छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी सूरत में खिलवाड़ नहीं करना चाहते। हमारे दरवाजे सभी छात्रों के लिए हमेशा खुले हैं, वे अपनी चिंताओं को लेकर हमसे कभी भी मिल सकते हैं।

End of Feed