'CCTV की निगरानी में हो वार्ता...', आंदोलनकारी छात्रों की हेमंत सरकार को दो टूक; प्रतिनिधिमंडल पर कल होगा अंतिम फैसला

Jharkhand Protest: जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों ने सरकार के साथ वार्ता के प्रस्ताव पर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया है।

Jharkhand Protest: जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों ने सरकार के साथ वार्ता के प्रस्ताव पर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया है। झारखंड सरकार ने बुधवार को प्रदर्शनकारी छात्रों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए मुख्यमंत्री आवास पर आमंत्रित किया है। ऐसे में छात्रों ने प्रस्ताव पर जवाब देने के लिए पहले दो घंटे का समय मांगा था, लेकिन तय समय पर जवाब नहीं पाए।

Jharkhand Protest

रांची में छात्रों का आंदोलन जारी

प्रदर्शनकारी छात्र कब देंगे जवाब?

प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों में शामिल रविंद्र पासवान ने समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कहा, ''एसडीओ के माध्यम से सरकार का संदेश मिला कि वह हमारे प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत करना चाहती है। हालांकि, आज तिरंगा यात्रा और बारिश की वजह से सभी छात्र देर से वापस लौटे, इसीलिए आज बातचीत संभव नहीं हो सकी।

End of Feed