Jharkhand: रामगढ़ के प्राइवेट स्टील प्लांट में भट्ठी फटने से बड़ा हादसा, 9 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

झारखंड के रामगढ़ जिले में रविवार को एक निजी स्टील प्लांट की भट्ठी में विस्फोट होने से कम से कम नौ श्रमिक झुलस गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

झारखंड के रामगढ़ जिले से एक बड़े औद्योगिक हादसे की खबर सामने आई है। रविवार दोपहर एक निजी स्टील प्लांट की भट्ठी में अचानक जोरदार धमाका हो गया। इस हादसे में कम से कम 9 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। भट्ठी फटने के कारण अंदर भरा उबलता हुआ पिघला लोहा अचानक बाहर आ गिरा, जिससे काम कर रहे कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए।

ramgarh accident

झारखंड के रामगढ़ में हुआ हादसा

कुजू क्षेत्र के मुरपा गांव की घटना

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह घटना रविवार दोपहर रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत स्थित मुरपा गांव में हुई। रोज की तरह स्टील प्लांट में सामान्य काम-काज चल रहा था, तभी अचानक भट्ठी के चेंबर में तकनीकी खराबी या प्रेशर के कारण जोरदार विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई।

End of Feed