Jharkhand News: नक्सल विरोधी अभियान के बीच IED ब्लास्ट, CRPF का एक जवान घायल

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान IED ब्लास्ट में एक जवान घायल हो गया। जिसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सुरक्षाबल इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर नक्सलियों की तलाश में जुटे हैं।

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में सोमवार को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट (IED Blast) हो गया।जिसमें कोबरा बटालियन (cobra battalion) का एक जवान घायल हो गया। इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है। जंगल में छिपे नक्सलियों को पकड़ने के लिए व्यापक कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा लगातार इलाके की निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

नक्सल विरोधी अभियान के बीच ब्लास्ट

न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, यह घटना चाईबासा के सरांडा जंगल इलाके में हुई, जहां सुरक्षा बलों की टीम नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त ऑपरेशन चला रही थी। पुलिस अधीक्षक (SP) अमित रेनु ने बताया कि सुरक्षा बलों की टीम छोटे नगर थाना क्षेत्र में सरांडा जंगल में सर्च ऑपरेशन कर रही थी। तभी नक्सलियों द्वारा पहले से लगाया गया एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) में अचानक फट गया। इस विस्फोट में कोबरा बटालियन के जवान मनोज कुमार घायल हो गए।

End of Feed