झांसी पुलिस को बड़ी सफलता, 25 हजार का इनामी सुपारी किलर मुठभेड़ में गिरफ्तार

झांसी में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू यादव पकड़ा गया। आरोपी पर रेस्टोरेंट में ग्राम प्रधान के बेटे संजय की हत्या की सुपारी लेने का आरोप है।

Jhansi Police Encounter: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस पर फायरिंग करते हुए थार गाड़ी से भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

Jhansi Encounter

झांसी में 25 हजार का इनामी सुपारी किलर मुठभेड़ में गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, नवाबाद थाना क्षेत्र की टीम रात में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि 23 जुलाई को चर्चित 'द मेड किचन' रेस्टोरेंट हत्याकांड में शामिल सुपारी किलर झांसी-खजुराहो हाईवे से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए इलाके में घेराबंदी की और वाहनों की जांच शुरू कर दी।

End of Feed