Dehradun Accident: देहरादून में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जहां राजपुर क्षेत्र में स्थित पर्यटन स्थल शिखर फॉल के पास एक जीप के गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में जीप पर सवार दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह हुआ जब पांचों व्यक्ति शिखर फॉल घूमने के बाद घर लौट रहे थे।
देहरादून में खाई में गिरी कार
ब्रेक फेल होने पर अनियंत्रित हुई जीप
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीम मौके पर पहुंची तथा बचाव अभियान चलाया। हादसे में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। तीन अन्य को घायल अवस्था में खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। पूछताछ में घायलों ने पुलिस को बताया कि वे लोग शिखर फॉल घूमने के बाद वापस जा रहे थे और तभी अचानक उनकी जीप के ब्रेक फेल हो गए और वह अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गयी।
मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान देहरादून के पॉश तेग बहादुर रोड के रहने वाले आयुष शर्मा (30) तथा देहरादून के कौलागढ़ रोड की रहने वाली अवनी कुकरेती (29) के रूप में हुई है। शर्मा मर्चेट नेवी में कार्यरत था जबकि अवनी मसूरी रोड पर कैफे चलाती थी।
