JDU खत्म हो रही है, नीतीश के नाम पर वोट लेकर उन्हें किनारे लगा दिया : तेजस्वी यादव

RJD नेता और बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जेडीयू और NDA सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नाम पर वोट लेकर उन्हें किनारे कर दिया गया है। उन्होंने जेडीयू के भविष्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी खत्म हो रही है।

बिहार में नेता प्रतिपक्ष और RJD नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर राज्य की NDA सरकार और JDU पर जमकर निशाना साधा है। आगामी रविवार यानी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली रैली में शामिल होने के लिए तेजस्वी यादव आज पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

Tejashwi Yadav

रामलीला मैदान रैली में शामिल होने पटना से दिल्ली रवाना हुए तेजस्वी यादव

दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने सभी विपक्षी दलों से इस रैली में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी विपक्षी साथियों को इस रैली में शामिल होना चाहिए।

End of Feed