Jamui News: जमुई कांड में बिहार पुलिस ने मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर कर दिया है। आरोपी नंदन यादव को तीन गोलियां लगी हैं। मिली जानकारी के अनुसार जब पुलिस ने नंदन यादव को रोकने का कोशिश की, तो वो नहीं रूका, जिसके बाद पुलिस को मजबूरी में फायरिंग करनी पड़ी। नंदन यादव के साथ उसका साथी हरेराम यादव भी था। हरेराम यादव को भी चोट लगी है।
जमुई कांड के मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस ने किया एनकाउंट
जमुई एसपी ने किया ऑपरेशन का नेतृत्व
मिली जानकारी के अनुसार जब जमुई कांड के आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई तब नंदन यादव और हरेराम फरार होने तैयारी में था। पुलिस ने नंदन यादव के पैर पर गोलियां चलाई। खुद जमुई एसपी ने इस ऑपरेशन का नेतृत्व किया। इस एनकाउंटर में नंदन यादव घायल हो गया है।
नंदन यादव और हरेराम गिरफ्तार
पुलिस ने घायल नंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। नंदन यादव को फिलहाल अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। नंदन यादव के साथ उसका साथी हरेराम भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। इस मामल में पुलिस ने अबतक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या था मामला?
दरअसल एक दिन पहले ही बिहार से एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। वीडियो में रात के अंधेरे में नकाबपोश बदमाशों की एक भीड़ एक युवक और युवती को घेरकर उनके साथ अभद्रता और छेड़छाड़ करती नजर आ रही थी। फुटेज में दिखाई दे रहा था कि कई पुरुषों ने इस प्रेमी जोड़े को चारों तरफ से घेर रखा है। इसी दौरान एक बदमाश युवती को जबरन उठाने की कोशिश करता है और उसके साथ छेड़छाड़ करता है, जबकि युवती खुद को बचाने के लिए लगातार संघर्ष करती दिखती है। इसके बाद जोड़ा किसी तरह उस भीड़ से निकलकर आगे बढ़ता नजर आता है।
लड़की को उठाने वाला नंदन यादव ही था
युवक और युवती शाम को टहलने (इवनिंग वॉक) के लिए बाहर निकले थे, तभी नकाबपोश बदमाशों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ यह शर्मनाक हरकत की। आरोपितों ने इस घटना का वीडियो भी जारी कर दिया था। इस वीडियो में दिख रहा है कि नंदन युवती को उठाकर अगवा करने का प्रयास कर रहा था। इसी नंदन के साथ पुलिस का एनकाउंटर हुआ है।
अबतक पांच आरोप गिरफ्तार
इस मामले में अब तक पांच आरोपित दबोचे गए हैं। एसआइटी मामले में दो अन्य आरोपितों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
