Jammu Srinagar National Highway फिर बंद, लैंडस्लाइड ने रोकी वाहनों की रफ्तार

जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन के चलते जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद हो गया। इससे दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।

कल यानी मंगलवार 7 अप्रैल की रात भारी लैंडस्लाइड के बाद जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (Jammu Srinagar National Highway) को एक बार फिर से बंद हो गया। नेशनल हाईवे पर बनीहाल में शालगाड़ी के पास भारी भूस्खलन हुआ, जिसकी वजह से दोनों तरफ का ट्रैफिक पूरी तरह से थम गया। अधिकारियों ने बताया कि रामबन जिले में लगातार भारी बारिश के चलते भूस्खलन (Landslide) हुआ, जिसके बाद जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर मौजूद सभी गाड़ियां सुरक्षित जगहों पर रुक गई। दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से थम गई।

Jammu srinagar National Highway

लैंडस्लाइड के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे ट्रैफिक के लिए बंद

लगातार खराब मौसम को देखते हुए रामबन जिला प्रशासन ने सभी सरकारी स्कूलों में आज यानी बुधवार 8 अप्रैल को छुट्टी घोषित की है। जिस गर्मी के मौसम में लोग हवा के लिए तरस जाते हैं, उस मौसम में बनिहाल के ऊंचे पहाड़ों में ताजा बर्फबारी भी देखने को मिली है। बता दें कि कल यानी मंगलवार 7 अप्रैल को दिन में भी रामबन जिले में कुछ ही घंटों के भीतर कई लैंडस्लाइड होने के बाद जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे को बंद करना पड़ा था। जबकि कुछ ही देर पहले इसे ट्रैफिक के लिए खोला गया था।

End of Feed