जम्मू-कश्मीर: रियासी में पलटी CISF जवानों की बस; चालक समेत 9 लोग घायल, 3 की हालत बेहद गंभीर

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी धाम के ताराकोट मार्ग पर CISF जवानों को ले जा रही बस पलट गई है। हादसे में 8 जवान और ड्राइवर घायल हो गए हैं, 3 की हालत गंभीर है।

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। माता वैष्णो देवी मंदिर क्षेत्र में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों को ले जा रही एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में CISF के आठ जवान और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

reasi cisf bus accident

अस्पताल में भर्ती CISF जवान (स्क्रीनग्रैब: PTIpti)

जवानों की हालत नाजुक

अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना माता वैष्णो देवी धाम के प्रसिद्ध ताराकोट मार्ग पर हुई। हादसे में घायल हुए तीन CISF जवानों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। इन गंभीर रूप से घायल कर्मियों में हेड कांस्टेबल सैमी कुमार, हेड कांस्टेबल एम. एम. दुबे और कांस्टेबल पी. के. त्राया शामिल हैं। इन तीनों को विशेषज्ञ और बेहतर इलाज के लिए तुरंत कटरा के प्रसिद्ध नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

End of Feed