जम्मू-कश्मीर में सुधर रहा मौसम; फंसे यात्रियों के लिए चलाई गई जम्मू से दिल्ली की स्पेशल ट्रेन

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। राज्य में भूस्खलन से 41 लोगों की मौत हुई है। बिगड़े हालातों से रेलवे ने 58 ट्रेनें रद्द करनी पड़ी आज फंसे पर्यटकों के लिए जम्मू से दिल्ली तक विशेष ट्रेन चलाई है।

Jammu Kashmir News: मौसम की मार झेल रहे जम्मू-कश्मीर में अब बारिश की तेजी में कुछ कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग में अपना अलर्ट भी रेड से कम करके येलो कर दिया है। जम्मू-कश्मीर में लगातार जारी भारी बारिश के कारण जनजीवन पर बुरा प्रभाव पड़ा है। समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक बारिश के कारण राज्य भर में मृतकों की संख्या बढ़कर 41 हो गई, जिनमें से 34 लोगों की मौत वैष्णो देवी के यात्रा मार्ग में भूस्खलन में हुई है।

special train from jammu to new delhi

जम्मू स्टेशन से नई दिल्ली तक के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)

आज चलाई गई स्पेशल गाड़ी

इसी बीच उत्तर रेलवे ने बारिश से हुई तबाही को देखते हुए बुधवार को जम्मू और कटरा स्टेशनों से आने-जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया और कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर बीच में ही रोक दिया गया था। आज, गुरुवार को फंसे हुए पर्यटकों को निकालने के लिए उत्तर रेलवे ने जम्मू-कश्मीर से दिल्ली के लिए एक विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाई है।

End of Feed