J&K News: बारिश और अवैध खनन से जम्मू-दिल्ली हाईवे तबाह; सड़कें टूटी, पुल धंसे, दो दिन देश से कटा रहा जम्मू

जम्मू-दिल्ली नेशनल हाइवे-44 पर विजयपुर और कठुआ में पुल धंसने से आवाजाही बंद हो गई। रावी नदी के बदलते रुख और अवैध खनन ने हालात को ऐसा बिगाड़ दिया कि जम्मू दो दिनों तक देश के मुख्य भाग से कटा रहा।

Jammu-Delhi Highway News: जम्मू-दिल्ली नेशनल हाइवे-44 पर विजयपुर के ऐम्स के पास बना पुल अचानक धंस गया। हालात इतने खराब हुए कि प्रशासन को पुल पर आवाजाही पूरी तरह रोकनी पड़ी। फिलहाल मरम्मत का काम तेज़ी से जारी है लेकिन लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

nh 44 closed update

ठप पड़ा नेशनल हाइवे-44 (चित्र साभार | PTI)

कठुआ में और भी गंभीर स्थिति

कठुआ शहर से बाहर हाईवे पर बने पुल के दो पिलर पानी में धंस गए। पुल की हालत विजयपुर से भी ज्यादा खराब बताई जा रही है। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि अगर हालात काबू में न आए तो पूरा स्ट्रक्चर खतरे में पड़ सकता है। जम्मू-पंजाब बॉर्डर पर रावी नदी ने तबाही का मंजर दिखा दिया। नदी ने अपना रुख बदलते हुए हाइवे और ब्रिज का हिस्सा बहा दिया। इतना ही नहीं, सड़क के किनारे बने CRPF के रिहायशी क्वार्टरों की नींव भी उखड़ गई। मकान ध्वस्त हो गए और सेना को जवानों को हेलीकॉप्टर से निकालना पड़ा।

End of Feed