Rajasthan News: जालोर में हैरतअंगेज वारदात, दामाद ने सास की कैंची से काट दी नाक

राजस्थान के जालोर जिले में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी सास की कैंची से नाक काट दी। आरोपी सोहनलाल वारदात के बाद कटे हुए हिस्से को लेकर मौके से फरार हो गया। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Rajasthan News: राजस्थान के जालोर जिले से एक हैरतअंगेज घटना सामने आई है। जहां एक व्यक्ति ने शनिवार शाम को अपनी सास पर हमला कर उनकी नाक काट ली। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी ने कथित रूप से कैंची से हमला कर सास की नाक काट दी।जिसके बाद वह नाक का कटा हुआ हिस्सा लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मा्मला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

CRIME

सांकेतिक फोटो

एक साल से अलग रह रहे थे पति-पत्नी

पुलिस ने बताया कि यह घटना जालोर जिले के डूंगरी के बंधा गांव में हुई। आरोपी शख्स की पहचान सोहनलाल के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार सोहनलाल का अपनी पत्नी के परिवार से लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों की शादी लगभग छह साल पहले हुई थी। लेकिन पति-पत्नी के बीच जारी विवाद के कारण दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे थे। समुदाय के प्रयासों के बावजूद विवाद का समाधान नहीं हो पाया था।

End of Feed