Valentine Week 2023: राजस्थान का जैसलमेर है खास टूरिस्ट स्पॉट, अपने पार्टनर संग जरूर करें यहां विजिट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 8, 2023, 06:53 PM IST

Valentine Week 2023: बेहद खूबसूरत शहर जैसलमेर के चारों ओर मीलों तक फैला है सोने सी चमकती मिट्टी वाला थार का डेजर्ट। यहां का फोर्ट, हवेलियां व मंदिर पीले बलुआ पत्थर से बनें हैं, यही वजह है कि, रात को ये सोने के जैसे चमकते हैं। बड़ी-बड़ी मूंछों और रंग-बिरंगी पगड़ी पहने पुरुष, सितारे और शीशे लगे लहंगे पहने हुए महिलाएं देख आप कह उठेंगे वाह!

KEY HIGHLIGHTS
  • मीलों तक फैला है सोने सी चमकती मिट्टी वाला थार का डेजर्ट
  • यहां का फोर्ट, हवेलियां व मंदिर पीले बलुआ पत्थर से बनें हैं
  • यहां सूर्योदय और सूर्यास्त मनमोहक नजारा प्रस्तुत करते है


Valentine Week 2023: राजस्थान के पश्चिम में स्थित है बेहद खूबसूरत शहर जैसलमेर। शहर के चारों ओर मीलों तक फैला है सोने सी चमकती मिट्टी वाला थार का डेजर्ट। इस बार अगर आप अपने वैलेंटाइन वीक को यादगार बनाने की सोच रहे हैं तो ये शहर सचमुच आपके लिए घूमने की बेहतरीन जगहों में से एक है।

Jaisalmer city view

राजस्थान का जैसलमेर है खास टूरिस्ट स्पॉट (सांकेतिक तस्वीर)

यहां आने की सबसे अहम वजह है, सच्चे प्यार के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले राजकुमारी मूमल व राजा महेंद्र की कहानी। यहां के माटी की सौंधी महक आज भी राजकुमारी मूमल के सच्चे प्यार की कहानी को बयां करती है। अपने साथी संग यहां विजिट करें व इस अनूठे टूरिस्ट प्लेस पर बिताए पलों को हमेशा - हमेशा के लिए अपनी यादों में सहेज लें। यहां आने के लिए सबसे नजदीक एयरपोर्ट है जोधपुर जबकि जैसलमेर में रेलवे स्टेशन है।

End of Feed