झालावाड़ के बाद अब जैसलमेर के स्कूल में हादसा; गिरते गेट ने ली मासूम की जान, प्रशासनिक अनदेखी पर उठे सवाल

झालावाड़ के बाद अब जैसलमेर से एक और दर्दनाक हादसा सामने आया है। पूनमनगर गांव के एक स्कूल में तेज हवाओं के चलते गेट का पिलर गिरने से मासूम छात्र की मौत हो गई। हादसे में एक शिक्षक और एक अन्य छात्र घायल हो गए हैं।

Jaisalmer School Incident: झालावाड़ के बाद अब जैसलमेर से एक और दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जिले के पूनमनगर गांव स्थित एक स्कूल में यह हादसा उस वक्त हुआ जब तेज हवाओं के कारण स्कूल के मुख्य गेट का पिलर अचानक गिर पड़ा। उसी समय एक मासूम छात्र स्कूल से बाहर निकल रहा था और वह गेट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Jaisalmer School Gate Incident

स्कूल का गेट का पिलर गिरने से एक मासूम की दर्दनाक मौत

End of Feed