भरतपुर में सीवर टैंक सफाई के दौरान हादसा, जहरीली गैस से तीन युवकों की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated May 30, 2024, 06:48 PM IST

राजस्थान के भरतपुर में सीवर में सफाई करने उतरे तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज चल रहा है।

Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर जिले में सीवर टैंक की सफाई के दौरान तीन युवकों की मौत हो गई। बताया गया कि तीनों युवक सीवर साफ करने भीतर गए थे, तभी जहरीली गैस के कारण उन तीनों मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इन्हें बचाने के लिए दो अन्य युवक सीवर के अंदर उतरे थे, जिनकी हालत गंभीर है।

sewer tank

सांकेतिक फोटो।

तीन की मौत

बता दें कि यह घटना भरतपुर के लखनपुर थाना क्षेत्र की गुरुवार की बताई जा रही है। युवक आकाश (25) और करण (22) एक घर में बने सेफ्टी टैंक की सफाई करने उतरे थे। सफाई के दौरान अचानक उनका दम घुटने लगा और वे मदद के लिए चिल्लाने लगे।

End of Feed