Jaipur: शहर से दूर था परिवार, चोरों ने साफ कर दिया सूना मकान; लाखों का सामान गायब

जयपुर शहर से एक चोरी की घटना सामने आई है। जयपुर के पटेल नगर का एक परिवार कुछ दिनों के लिए अपने बेटे के पास नोएडा गया हुआ था कि पीछे घर में चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। लाखों का सामान गायब बताया जा रहा है। शुक्रवार को लौटने पर परिवार को चोरी की घटना का पता चला। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

Jaipur Crime: जयपुर शहर से एक चोरी का मामला सामने आया है। यहां एक सूने घर में ताला तोड़कर घुसे चोर लाखों का सामान लेकर चंपत हो गए। जब ये घटना हो रही थी तो पूरा परिवार नोएडा गया हुआ था। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों को तलाशने में लगी है।

theft in deserted house in jaipur

खाली घर में हुई चोरी को वारदात (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नोएडा गया था परिवार

घटना जयपुर के पटेल नगर के सोडाला थाना क्षेत्र की है। जहां ओमप्रकाश शर्मा के घर चोरी की घटना सामने आई है। 10 मई को ओमप्रकाश शर्मा और उनका परिवार अपने बेटे के पास नोएडा गए हुए थे, जिसके कारण उनका मकान कुछ दिनों के लिए खाली था। इसी दौरान बदमाशों ने मेन गेट का लॉक तोड़कर घर में घुसपैठ की। चोरों ने अलमारी के लॉकर को तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहने, दो 10-10 ग्राम के चांदी के सिक्के, 2.45 लाख रुपए नकद और दो घड़ियां चोरी कर लीं। शुक्रवार रात को जब परिवार नोएडा से वापस लौटा तब जाकर चोरी का पता चला।

End of Feed