T20 World Cup Final: 'इस बार ट्रॉफी भारत ले आना', IND vs SA मैच को लेकर जोधपुर में पूजा-पाठ और दुआओं का दौर शुरू

T20 World Cup Final: देशभर में क्रिकेट प्रेमी आज होने वाले T20 विश्व कप 2024 के फाइनल मैच को लेकर काफी उत्साहित है। दोनों ही अजेय टीमें आज शनिवार को बारबाडोस केसिंगटन ओवल में भिड़ेगी। दोनों ही टीमों की नजर खिताब हासिल करने पर रहेगी। भारतीय टीम की जीत के लिए जोधपुर के मंदिर पूजा अर्चना की जा रही है। वही, मस्जिद में दुआ की जा रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल मुकाबला।
  • दोनों टीमों ने अब तक अपनी जीत बरकरार रखी है।
  • भारत की जीत के लिए जोधपुर में पूजा और दुआओं का दौर।

T20 World Cup Final: भारत को यूं ही नहीं क्रिकेट प्रेमियों का देश कहा जाता है, यहां बच्चा-बच्चा क्रिकेट प्रेमी है और यह सिर्फ शब्दों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसका उदाहरण भी सामने आया है। आज टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत और साउथ अफ्रीका का मुकाबला होना है। दोनों टीमों की नजर ट्रॉफी जीतने पर है। इसी बीच देश के कोने-कोने में पूजा-पाठ और दुआ सलाम का दौर शुरू हो गया है। ऐसा ही उदाहरण राजस्थान के जोधपुर से सामने आया है, जहां भारतीय टीम की जीत के लिए मंदिर में पूजा तो मस्जिद में दुआओं का दौर शुरू है।

T20 World Cup Final

आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल मुकाबला। (फोटो- आईसीसी)

महादेव मंदिर में पूजा

जोधपुर शहर के भीतरी क्षेत्र के प्राचीन अचलनाथ महादेव मंदिर में पुजारियों ने आज होने जा रहे। T20 विश्व कप 2024 के फाइनल मैच में भारत की जीत के लिए। पूजा अर्चना का आयोजन रखा। अचलनाथ महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी ने बताया कि आज हमने दादा दरबार से भारत की जीत की कामना की है। हमें विश्वास है कि आज साउथ अफ्रीका को भारत धूल चटाएगा और जीत का परचम लहराएगा।

End of Feed