Bharatpur: व्हीलचेयर पर आकर भी नहीं कम हुआ डॉ. जगवीर का जज्बा, अब भी करते हैं सर्जरी, जीतते हैं मेडल

सर्जन जगवीर, जिन्होंने 36 महीने पहले पुणे में एक साइक्लिंग रेस के दौरान दुर्घटना का सामना किया था, अब व्हीलचेयर पर आ गए हैं। हाल ही में बेंगलुरु में आयोजित व्हीलचेयर रेस में उन्होंने एक स्वर्ण सहित तीन पदक जीते हैं।

Bharatpur: भरतपुर के प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. जगवीर सिंह की कहानी आत्मविश्वास की मिसाल है। एक ऐसा डॉक्टर जो कभी मैराथन धावक और साइक्लिंग चैंपियन था, आज व्हीलचेयर पर बैठकर भी न सिर्फ ऑपरेशन कर रहा है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल जीतकर देश का नाम रोशन कर रहा है।

bharatpur doctor performs surgery on wheelchair

खेलों को लेकर भी वैसा ही जुनून (सांकेतिक तस्वीर|Canva)

एक हादसा जिसने जीवन बदल दिया

27 नवंबर 2021 को पुणे में सहादरी क्लासिक साइक्लिंग रेस के दौरान डॉ. सिंह के साथ एक भीषण हादसा हो गया। अपहिल राइड पूरी करने के बाद जब वे डाउनहिल सेक्शन में थे, तब एक मोड़ पर उनकी साइकिल बिजली के पोल से टकरा गई। यह टक्कर इतनी गंभीर थी कि वे 17 दिन तक वेंटिलेटर पर रहे। इलाज के लिए अमेरिका तक जाना पड़ा, लेकिन रीढ़ की चोट इतनी गंभीर थी कि वे हमेशा के लिए व्हीलचेयर पर आ गए। डॉक्टरों ने साफ कर दिया कि कमर से नीचे का हिस्सा कभी काम नहीं करेगा।

End of Feed