राजस्‍थान में सचिन पायलट से पहले इस कद्दावर नेता ने कांग्रेस को दिया झटका, कल थामेंगे BJP का दामन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 19, 2023, 12:01 AM IST

Rajasthan Politics : सुभाष महरिया ने गुरुवार को कहा है कि वे बीजेपी के कार्यकर्ता रहे हैं। फिर से परिवार में आकर बहुत प्रसन्न महसूस कर रहे हैं। उन्‍होंने बताया कि मैं पार्टी के कार्यकर्ता के तौर पर फिर से शामिल हो रहा हूं।

Rajasthan Politics : हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में बहुमत से जीत हासिल करने के बाद अब कांग्रेस राजस्‍थान और मध्‍य प्रदेश में चुनाव की तैयारी कर रही है। हालांकि राजस्‍थान में दो गुटों में जबरदस्‍त टक्‍कर चल रही है जो कि चर्चा का विषय बनी हुई है। ये टक्‍कर है सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच, लेकिन इसी बीच कांग्रेस को बड़ा झटका मिल सकता है। चुनावी साल में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने कांग्रेस छोड़ने का मन बना लिया है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि वे शुक्रवार सुबह 10:15 पर बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे और शपथ लेंगे। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के अलावा बड़ी तादात में सुभाष महरिया गुट के लोग मौजूद रहेंगे।

​Subhash Maharia, Rajasthan Election, Ashok Gehlot

सुभाष महरिया। (Credit - @officeofmaharia)

परिवार में आकर हो रही खुशी

सुभाष महरिया ने गुरुवार को कहा है कि वे बीजेपी के कार्यकर्ता रहे हैं। फिर से परिवार में आकर बहुत प्रसन्न महसूस कर रहे हैं। उन्‍होंने बताया कि मैं पार्टी के कार्यकर्ता के तौर पर फिर से शामिल हो रहा हूं। ऐसे में पार्टी मुझे जो भी, जहां भी जिम्मेदारी देगी। मैं उसे अच्छे से निभाने की कोशिश करूंगा। बताया जा रहा है कि महरिया को भाजपा लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट से गोविंद सिंह डोटासरा के सामने अपना उम्‍मीदवार घोषित कर सकती है।

End of Feed