Jaipur News: दो साल से ठप है चोंप में बन रहे देश के दूसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कार्य, जल्द शुरू होने की उम्मीद

Jaipur News: जयपुर के चोंप में निर्माणाधीन दुनिया के तीसरे और भारत के दूसरे सबसे बड़े दर्शक क्षमता वाले क्रिकेट स्टेडियम का पिछले दो वर्षों से ठप पड़ा हुए कार्य एक बार फिर शुरू हो सकता है। हाल ही में आरसीए में एक नई एडहॉक कमेटी का गठन किया गया है, जिससे माहौल में सकारात्मकता का संचार हुआ है।

Jaipur News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के चोंप में स्थित क्रिकेट स्टेडियम दुनिया का तीसरा और भारत का दूसरा सबसे बड़ा दर्शक क्षमता वाला स्टेडियम है। लेकिन पिछले दो वर्षों से स्टेडियम का निर्माण कार्य ठप पड़ा हुआ है। बता दें कि इस स्टेडियम का निर्माण हिंदुस्तान जिंक द्वारा 300 करोड़ रुपये की लागत के तहत किया जा रहा था, जिसमें से अब तक 191 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।

Jaipur News

दो साल से ठप देश के दूसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का काम जल्द हो सकता है शुरू (फोटो - टाइम्स नाऊ नवभारत)

क्या रखा गया था देश के दूसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का नाम

चोंप में स्थित दुनिया के तीसरे और भारत के दूसरे सबसे बड़े स्टेडियम का नाम अनिल अग्रवाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रखा जाना था। बता दें कि हाल ही में अनिल अग्रवाल की मुख्यमंत्री और आरसीए एडहॉक कमेटी के कन्वीनर से मुलाकात हुई, जिससे स्टेडियम के निर्माण कार्य को फिर से शुरू करने की संभावनाएं बढ़ गई।

End of Feed