Jaipur News: आदमखोर कुत्तों ने नोच-नोचकर बच्चे को मार डाला, पढ़िए पूरी खबर

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 18, 2024, 06:57 PM IST

राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के पारसोली थाना क्षेत्र में सोमवार को आवारा कुत्तों के हमले में छह साल के एक बच्चे की मौत हो गयी।

जयपुर: आवारा कुत्तों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आदमखोर हो चुके कुत्ते देश कई शहरों में लोगों को मौत की नींद सुला चुके हैं। ताजा मामला चित्तौड़गढ़ जिले के पारसोली थाना क्षेत्र से आया है। जहां, सोमवार को आवारा कुत्तों के हमले में छह साल के एक बच्चे की मौत हो गयी।

Six Year Child Dead After stray Dogs Attack

कुत्तों ने बच्चे के नोच डाला

बच्चे को कुत्तों ने नोंच डाला

पुलिस उपनिरीक्षक प्रेम सिंह खंगारोत ने बताया कि बेगूं तहसील के पारसोली गांव में आयुष (6) जब स्कूल जा रहा था तब कुछ कुत्तों ने उसे घेर लिया। उन्होंने कहा कि जैसे ही बच्चे ने उनसे बचने के लिये भागने की कोशिश की, तो कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह से नोंच डाला। उन्होंने बताया,‘‘ग्रामीण बच्चे को कुत्तों से छुड़ा कर नजदीकी अस्पताल ले गए जहां उसने दम तोड़ दिया। कुत्तों के हमले से बच्चे के कई गंभीर घाव हो गये। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया।

End of Feed