Rajasthan Paper Leak: शायद कम लोगों को पता होगा कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के पूर्वजों का पेशा जादूगरी था और इस पेशे को राजनीति में आने से पहले गहलोत ने भी कुछ समय तक अपनाया था। बाद में राजनीति में आए तो वह इस तरह कामयाब हुए कि उन्हें सियासत का 'जादूगर' कहा जाने लगा। गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) के बीच सियासी अदावत भी किसी से छिपी नहीं है और अब इसी 'जादूगर' पर पायलट ने तीखा हमला किया है।
अशोक गहलोत और सचिन पायलट की फाइल फोटो
